फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sport news

सेना ने नियंत्रण रेखा के निकवर्टी गांव में शुरू करवाया मैगा टी 20 क्रिकेट टूर्नामैंट,20 टीमें लेंगी भाग

विज्ञापन
sport news
पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा के गांव गुलपुर में मैगा क्रिकेट टूर्नामैंट के उदघाटन में श्रीनाथ अरव? - फोटो : POONCH
पुंछ। सेना की तरफ से शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के गांव गुलपुर में मेगा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की 20 टीमें भाग लेंगी। शुक्रवार दोपहर को प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सेना की गुलपुर बटालियन के कमांडिंग अधिकारी ने की, जबकि कर्नाटक रणजी ट्राफी टीम के कोच 2015 की भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और वर्ष 2011 से 2017 तक बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाड़ी रहे श्रीनाथ अरविंद मुख्य अतिथि रहे। खिलाड़ियों से हाथ मिला कर परिचय प्राप्त किया। इसके बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। श्रीनाथ अरविंद ने भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव में इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित कराए जाने और नियंत्रण रेखा के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों से मिलने का अवसर प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि मुझे इस बात की बड़ी खुशी है कि आज मुझे यहां के प्रतिभावन खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिला है। हम इस प्रतियोगिता के माध्यम से नियंत्रण रेखा से युवा प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक खेलने का अवसर प्रदान करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

उधर नियंत्रण रेखा के गांव में इस प्रकार किसी राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर के आने से खिलाड़ियों में भारी खुशी का माहौल देखने को मिला। हर कोई इस राष्ट्रीय क्रिकेटर के अधिक से अधिक निकट पहुंच कर उसे बात करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed