{"_id":"66e781fe8684c68e890f19b4","slug":"soldier-injured-poonch-news-c-165-1-sjam1004-102315-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: खुद की बंदूक से गोली चलने पर अग्निवीर घायल, सैन्य अस्पताल राजोरी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: खुद की बंदूक से गोली चलने पर अग्निवीर घायल, सैन्य अस्पताल राजोरी रेफर
Mon, 16 Sep 2024 06:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। जिले के उपजिला मेंढर में रविवार देर शाम को भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात अग्निवीर जवान की बंदूक से दुर्घटनावश गोली चलने से घायल हो गया। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद सैन्य अस्पताल राजोरी रैफर कर दिया गया। जहां घायल अग्निवीर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल की पहचान दिनेश कोरंगा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार उपजिला मेंढर में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना का अग्निवीर जवान दिनेश कोरंगा अपनी रायफल की सफाई कर रहा था कि अचानक उसमें से गोली निकल गई, जो उसके बांए पैर में जा लगी। इससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास माैजूद अन्य जवानों ने उसे चिकित्सा कक्ष में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च उपचार के लिए राजोरी भेज दिया है।