{"_id":"66302e19e70442e1b20a03a4","slug":"snowfall-in-mugalroad-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101473-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मुगल रोड पर बर्फबारी में फंसे इंजीनियरिंग \r\nविभाग के कई वाहन, देर शाम निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मुगल रोड पर बर्फबारी में फंसे इंजीनियरिंग विभाग के कई वाहन, देर शाम निकाला गया
Tue, 30 Apr 2024 05:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से मुगल रोड पर बर्फ हटाने का काम प्रभावित, मंडी तहसील में भूस्खलन से 10 मकान क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला प्रशासन ने सोमवार को हुई भारी बर्फबारी के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।
ताजा बर्फबारी से मुगल रोड पर बर्फ हटाने का काम प्रभावित हुआ है। बर्फबारी से पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कई वाहन भी बीच सड़क में फंस गए। जिन्हें निकालने के लिए विभाग को अपनी स्नोकटर और जेसीबी मशीनों का प्रयोग करना पड़ा। मशीनों के पीछे पीछे वाहनों को निकाल कर देर रात पोशाना तक पहुंचाया गया। गौरतलब है कि मुगल रोड पर पिछले तीन दिनों से लगातार पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग की तरफ से अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान की देखरेख में हिमस्खलन के मलबे को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार देर शाम करीब 4 बजे मुगल रोड पर मानसर मोड और पीर की गली के बीच भारी बर्फबारी शुरू हो गई। इससे विभाग के कई वाहन बीच सड़क में फंस गए। विभाग को अपना अभियान रोककर बर्फ में फंसे वाहनों को वहां से निकालना पड़ा।
भूस्खलन के चलते आधा दर्जन सड़कें बाधित : सोमवार सुबह तड़के से होने वाली मूसलाधार बारिश से जिले की मंडी की तहसील ,सुरनकोट तहसील और पुंछ हवेली तहसील में भारी भूस्खलन होने की घटनाएं पेश आई, जिससे कि करीब आधा दर्जन सड़क मार्ग बुरी तरह प्रभावित हो गए। जिससे कई घंटे तक यातायात बाधित हो कर रह गया। इसे मलबा हटाने के बाद बहाल किया जा सका । बेदार में भूस्खलन के कारण मंडी सवजियां सड़क मार्ग बाधित हुआ, मंडी लोरन,सुरनकोट अप्पर पोठा, शाहपुर पुंछ, पुंछ कस्बा सहित कई अन्य सड़क मार्ग बाधित हो गए।
सोमवार को 10:30 बजे पुंछ जिले के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव बांडी चेचियां में भूस्खलन के दौरान वहां से गुजरते हुए चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद ताज पुत्र फजल दीन निवासी बांडी चेचियां के रूप में हुई है। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नुसरत उल निसा ने बताया कि गांव बांडी चेचियां निवासी मोहम्मद ताज घर से पुंछ नगर की तरफ आ रहा था तो अचानक वहां भूस्खलन की चपेट में आकर वह घायल हो गया। उसके सिर और शरीर के अन्य भागों में चोटें आई हैं। फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
मंडी तहसील में भारी बारिश और भूस्खलन से करीब 10 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं जिनमें चार मकान पूर्ण रूप से और छह मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिनमें बेदार में एक तीन मंजिला मकान जिसमें तीन परिवार रहते थे। उसके साथ ही लोरन के दूरदराज के चिखडी बन और नागानाडी में मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। दोनों नायब तहसीलदार मौके पर जा कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। जिला विकास उपायुक्त के निर्देशानुसार पीड़ितों को राहत राशि प्रदान करेंगे। अभी तत्काल पीड़ितों को टैंट और कंबल प्रदान किए जा रहे हैं।
-अशफाक हुसैन, तहसीलदार मंडी