{"_id":"6232193fe21d821f742ef2c8","slug":"snow-fall-poonch-news-jmu2558346127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुग़ल रोड पर बर्फ हटाने का अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुग़ल रोड पर बर्फ हटाने का अभियान शुरू
विज्ञापन
पुंछ जिले की तरफ से मुगलरोड से बर्फ हटाने के काम में लगी बडी बडी मशीने
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। मुग़ल रोड बर्फबारी के चलते चार माह से बंद है। अब इस सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें मुग़ल रोड अथारिटी और पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों की देखदेख में आधुनिक एवं बड़ी मशीनों को काम पर लगाया है। ताकि जितना जल्दी हो सके बर्फ हटाने काम पूरा किया जा सके।
मुग़ल रोड अथारिटी के कार्यकारी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शौकत अली का कहना है कि इस बार बर्फबारी कम होने की वजह से बर्फ हटाने काम काफी जल्दी शुरू किया गया है। 25 दिन में मुग़ल रोड पर यातायात बहाल हो जाएगा। उनका कहना है कि आज हमारी मशीनें सुरनकोट की तरफ से 28 किलोमीटर तक पहुंच गई हैं। इसके आगे बर्फ हटाने की गति कम हो जाएगी। क्योंकि आगे कई स्थानों पर हिमस्खलन होता है। जहां काम करने में सबसे अधिक मुश्किलें पेश आती हैं। वहां बुलडोजर से बर्फ हटानी पड़ती है, जिसमें काम धीरे-धीरे होता है।
गौरतलब है कि मुग़ल रोड के बंद होने से पुंछ एवं राजोरी जिलों के लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। क्योंकि इन लोगों को कश्मीर जाने में समय भी अधिक लगता है, और पैसे भी अधिक खर्च करने पड़ते हैं। जहां मुग़ल रोड से तीन चार घंटे लगते हैं, जबकि जम्मू के रास्ते कश्मीर जाने में दो दिन लगते हैं।