{"_id":"636d59d3a3ad4a633d4ac5a8","slug":"snoe-fall-poonch-news-jmu2720133179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बंद रहे के बाद मुगलरोड को हल्के वाहनों के लिए खोला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बंद रहे के बाद मुगलरोड को हल्के वाहनों के लिए खोला गया
पुंछ जिले की तरुफ से मुगलरोड से बर्फ हटाए जाने के बाद पोशाना पोस्ट और पीर गली का दृष्य
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। जिले के निचले क्षेत्रों में बरिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मुगलरोड चार दिनों से बंद पड़ी थी। इसे वीरवार को दोपहर बाद एक दिन पहले फिर से हुई गिरी बर्फ को हटाने के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया। इसके चलते आज जिले की तरफ सेे दर्जन भर हल्के वाहनों को कश्मीर की तरफ जाने दिया गया।
विज्ञापन
मुगलरोड पर यातायात बहाल होने से कश्मीर के अस्पतालों में उपचार कराने वाले रोगियों, उनके परिजनों के साथ ही सेब और सब्जियों के कारोबार से जुड़े लोगों ने भी राहत की सांस ली। चार दिन के बाद मुगलरोड को फिर से खोल दिए जाने के बारे में मुगलरोड अथारिटी के असिस्टेेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रियाज अहमद और पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई के कार्यकारी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान ने बताया लगातार खराब मौसम और बर्फबारी के चलते कड़े प्रयास किए जाने के बावजूद मुगलरोड पर यातायात बहाल नहीं हो पाया था। हालांकि बुधवार को कुछ घंटों के लिए मुगलरोड वाहनों की आवाजाही के लिए खोली गई थी। दोबारा बर्फबारी के चलते फिर से बंद हो गई थी। ऐसे में वीरवार सुबह से मौसम साफ होने के कारण हमने अपने कर्मचारियों और मशीनों को बर्फ हटाने के काम पर लगा दिया। वैसे भी बुध्वार को हुई ताजा बर्फबारी के बाद रात भर मौसम खराब रहने के कारण मुगलरोड पर कहीं पर भी पाला न गिरने के कारण हमें बर्फ हटाने का काम करने में आसानी रही। इसके चलते दोपहर तक हम छत्तापानी से पीर की गली तक बर्फ हटाने में सफल रहे। उसके साथ ही मुगलरोड पर हल्के वाहनों को चलने की अनुमति दे दी गई है। अब देखना यह है कि आगे कब तक मौसम साफ रहता है। हमने मुगलरोड को चालू रखने के लिए कई बड़ी एवं आधुनिक मशीनें पोशाना में तैनात कर दी हैं। ताकि कहीं पर किसी प्रकार का भूस्खलन अथवा अन्य अवरोध हो जाने पर मुगलरोड को तत्काल खोल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।