फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Sita in Ravana came in deceit

रावण के छल में आईं मां सीता

Sat, 08 Oct 2016 08:55 PM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
Sita in Ravana came in deceit
रामलीला में क्रोधित परशुराम - फोटो : अमर उजाला
नगर स्थित गीता भवन में विपरीत परिस्थितियों में आयोजित की जा रही राम लीला में गत दिनों की ही तरह रामलीला के दौरान रावण के दरबार में सूर्पनखा अपनी लक्ष्मण द्वारा कटी गई नाक के साथ पहुंचती है।
विज्ञापन


इस पर बहन के बदले की सौगंध लेकर रावण अपने मामा मारीच के साथ पंचवटी पहुंचता है। जहां मारीच रूप बदल कर स्वर्ण मृग बन कर श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के समाने अठखेलियां करता है। इससे मोहित होकर सीता श्रीराम से स्वर्ण मृग को पकड़ कर लाने का हठ करती हैं।
विज्ञापन


इस पर श्रीराम लक्ष्मण को सीता के पास छोड़ कर मृग के पीछे जाते हैं। जहां मृग लक्ष्मण बचाओ लक्ष्मण बचाओ चिल्लाता है, जिस पर सीता लक्ष्मण को अपने भइया को मुसीबत से बचाने के लिए जाने को कहती है। तो लक्ष्मण वहां से जाने के पहले लक्ष्मण रेखा खींच कर वन में चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी सीता को अकेला पा कर रावण वहां आता है और सीता माता का हरण कर लेता है। जब मारीच को राक्षस रूप में वध कर राम लक्ष्मण पंचवटी लौटते हैं तो सीता को वहां न पा कर व्याकुल हो जाते हैं। सीता की तलाश में वनों में भटकते हुए भीलनी शबरी से आ मिलते हैं।


जहां वह अपने ईष्ट को पहचान कर उनकी आवभगत में इतनी मग्न हो जाती हैं कि वह भगवान को मीठे बैर खिलाने के प्रयास में बैर चख-चख कर उन्हें खिलाती हैं। भगवान अपनी भक्त के झूठे बैर भी बड़े चाव से खाते हैं जबकि लक्ष्मण झूठे बैर फेंक देते हैं।

भगवान और भक्त का प्रेम देख कर राम लीला देख रहे दर्शक गदगद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed