{"_id":"686ae187a49cdfaded0dd689","slug":"shri-budha-amarnaths-trishul-yatra-poonch-news-c-165-1-sjam1004-104244-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: श्री बूढ़ा अमरनाथ की त्रिशूल यात्रा 25 को, तैयारियों पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: श्री बूढ़ा अमरनाथ की त्रिशूल यात्रा 25 को, तैयारियों पर किया मंथन
विज्ञापन
-देवरियां के नवग्रह मंदिर से पुंछ के यात्रा मैदान में तक निकलेगी यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा से तीन दिन पहले 25 जुलाई को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव देवरियां के नवग्रह मंदिर से त्रिशूल यात्रा निकाली जाएगी। रविवार को डॉ. उदेशपाल शर्मा की अध्यक्षता में संगठनों के साथ बैठक कर तैयारियों पर मंथन किया गया।
उदेशपाल और सौरभ सूदन ने बताया कि बड़े त्रिशूल को शोभा यात्रा के रूप में पुंछ नगर स्थित यात्रा मैदान में ले जाकर स्थापित किया जाएगा। यहां यात्रा पर पुंछ आने वाले श्रद्धालुओं की ओर से इस त्रिशूल और भारत माता का पूजन किया जाता है। यात्रा को भव्य बनाने पर चर्चा की गई। लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए एनाउंसमेंट करवाने व श्रद्धालुओं को नवग्रह मंदिर तक लाने व ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था करने के साथ ही रास्ते में खाने-पीने के स्टाल लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला सनातन धर्मसभा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारी शामिल हुए।