{"_id":"bd429fd86b8103074a9d084a9e5ba5b6","slug":"sever-lockage-agter-rain-in-poonch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के घरों में घुसा गंदा पानी, सड़कों पर फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के घरों में घुसा गंदा पानी, सड़कों पर फैली गंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ/सुंदरबनी।
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी दिनों के बाद क्षेत्र में हुई बारिश ने नगरपालिका की पोल खोल कर रख दी है। पूरा शहर गंदगी से अट पड़ा दिखा। गंदगी की चादर सड़कों पर चढ़ी दिखी। लोगों केे घरों में गंदा पानी घुस जाने से लोगों का जीना मुहाल हो गया।
विज्ञापन
नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की कलाई बारिश ने खोल कर रख दी। इस वर्षा के चलते कई स्थानों पर मुख्य सड़कों पर नालों की गंदगी और गंदा पानी जमा होने से क्षेत्र के शहर वासियों को आवाजाही करने में कई प्रकार की दिक्कतों का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन
लोगाें में नगरपालिका के प्रति भारी रोष व्याप्त हो गया। जिसे लेकर नगरपालिका पर सफाई व्यवस्था खास कर नालों की सफाई की तरफ उचित ध्यान नहीं दिए जाने और बार-बार लोगों की परेशानियां बढ़ाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
वर्षा के साथ ही नालों का पानी मुख्य सड़कों पर जमा हो जाने से पैदा हुए हालात को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। कृष्ण कुमार, राजीव कुमार, हरविन्द्र सिंह, जगजीत सिंह, माशूक अहमद का कहना कि वर्षा क ो लेकर नगरपालिका द्वारा कभी भी पूर्व में किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। जिसके कारण हर बार वर्षा के साथ ही नगर में लोगों के लिए समस्याएं खड़ी हो जाती हैं।
वहीं सुंदरबनी में शुक्रवार को हुई बारिश से यहां ठंड में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं बारिश के बाद सड़कों में फैली गंदगी ने नगर पालिका की पोल खोलकर रख दी है। नगर पालिका की ओर से नगर की साफ सफाई की ओर ध्यान नहीं देने तथा सड़कों के किनारों पर लगे गंदगी के ढेर से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
बारिश से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ जाने के कारण नगर के मुख्य बाजारों तथा बाजाबांई कांगड़ी मार्ग पर पूरी तरह से जलभराव हो गया।
कीचड़ जमे रहने के कारण सबसे ज्यादा परेशानियंा राहगीरों को हुई। सुंदरबनी नगर की सड़कों पर कीचड़ से गुजरते समय महसूस होता है कि नगर पालिका साफ सफाई पर ध्यान नहीं दे रही है।