फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   senitation

सेना की 25 आर आर ने मंडी कस्बे के हायर स्कैंड्री स्कूलों में सैनटाईजेशन अभियान चलाया

विज्ञापन
senitation
पुंछ। मंडी में तैनात सेना की 25 आरआर ने मंडी कस्बे स्थित लड़कों और लड़कियों के हायर सेकेंडरी स्कूलों में कोरोना संक्रमण को नष्ट करने के लिए सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इसमें में सेना के जवानों ने जहां स्कूलों के मुख्य द्वार से एक-एक कमरे, कार्यालय, स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दवाइयों का छिड़काव किया। वहीं पूरे स्कूलों को दवाई वाले पानी से धोया। ताकि कहीं कोरोना का संक्रमण हुआ भी हो तो नष्ट हो जाए।
विज्ञापन

सेना की 25 आरआर की तरफ से स्कूलों में सैनिटाइजेशन अभियान इसलिए चलाया गया ताकि सोमवार के बाद अगर स्कूलों को खोला जाता है तो वहां आने वाले विद्यार्थी और शिक्षक कोरोना से सुरक्षित रह सकें। दोपहर में सेना के कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी सर्वप्रथम मंडी कस्बे के छात्रा हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे और सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया। इसके बाद देर शाम तक कस्बे स्थित लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल को भी पूरी तरह सैनिटाइज करने के साथ ही उसकी धुलाई के काम को भी पूरा किया गया। सेना की 25 आरआर के इस अभियान का मंडी कस्बे के सरपंच और अन्य लोगों ने स्वागत किया। कहा कि सेना क्षेत्र के लोगों का हर प्रकार ध्यान रखती है। जहां सेना हमारी नियंत्रण रेखा और उसके आसपास के क्षेत्रों में दुश्मन से रक्षा करती है। वहीं हर संकट की घड़ी में हमारी सुरक्षा एवं रक्षा करती है। जैसे आज सेना की तरफ से कोरोना के संक्रमण को नष्ट करने के लिए स्कूलों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed