फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sena

सेना की तरफ से गांव लोरन में बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया

विज्ञापन
sena
पुंछ। सेना की तरफ से मंगलवार को मंडी के गांव लोरन के छात्रों, युवाओं और लोगों के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। यह बालिकाओं को शिक्षित करने के महत्व पर जोर देने, लिंग अनुपात में गिरावट के बारे में जागरूकता फैलाने, गर्भपात की प्रवृत्ति को समाप्त करने और घरेलू हिंसा अधिनियम 2009 सहित अपने कानूनी अधिकारों और कानूनों के बारे में जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह अधिनियम 2006, शिक्षा का अधिकार अधिनियम और दहेज निषेध अधिनियम, बालिकाओं के अस्तित्व, संरक्षण और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए समन्वित और अभिसरण प्रयास की आवश्यकता है। इसलिए सरकार ने 22 जनवरी, 2015 को हरियाणा के पानीपत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत की। यह महिला और बाल विकास, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और मानव संसाधन विकास मंत्रालयों का एक त्रि-मंत्रालयी प्रयास है। इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने भारतीय सेना द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed