फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sena

पहले सीमा पार से आते थे आतंकी और हथियार, अब आता है नशीला पदार्थ

विज्ञापन
sena
पुंछ। जहां पहले हमारा दुश्मन उस पार से नियंत्रण रेखा के इस पार हथियार एवं आतंकियों को भेजता था। जो खून खराबा करने एवं आतंक फैलाने की मंशा रखकर इस पार आते थे। वहीं अब हमारा दुश्मन देश एक नए एवं घातक हथियार नशीले पदार्थों को नियंत्रण रेखा के पार भेज कर युवा पीढ़ी को बर्बाद करना चाहता है। यह ऐसा हथियार है, जिसमें एक बार जो नौजवान फंस जाता है, तो फंसता ही जाता है।
विज्ञापन

नियंत्रण के उस पार से बड़े पैकेटों में नशीली वस्तुएं आती हैं। जो छोटे-छोटे पैकेटों में बदल कर देश के अलग-अलग भागों में युवाओं के बीच पहुंच जाती हैं। हम सेना, पुलिस एवं अन्य एजेंसियां इसे रोकने का तो प्रयास कर रही हैं, लेकिन हम सबको मिल कर न सिर्फ दुश्मन की इस नशा फैलाने एवं युवाओं को नशे में संलिप्त उन्हें बर्बाद करने की साजिश को नाकाम बनाना है, बल्कि युवाओं को सही रास्ते पर लगाना है। युवाओं को नशों से दूर रहने का प्रण भी लेना होगा।
विज्ञापन

यह कहना है सेना की वाइट नाइट कार्प/ नार्दर्न कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह का। वह सोमवार को मेंढर के बाहर ओपी हिल स्टेडियम में सेना की तरफ से आयोजित दो दिवसीय मेंढर फेस्टिवल समारोह में उपस्थित लोगों एवं युवाओं को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में जीओसी ने मेंढर में नियंत्रण रेखा के करीब इस प्रकार खुले आसमान के नीचे दो दिन तक मनाए जाने वाले इस फेस्टिवल के लिए लोगों को बधाइयां देते हुए कहा कि तीस साल में कई कुर्बानियों के बाद सेना, पुलिस, अर्द्ध सैनिक बलों और अवाम के एक जुट प्रयास के बाद क्षेत्र में इस प्रकार की शांति स्थापित हुई है। जहां पहले गोलाबारी के चलते बम धमाके सुनाई देते थे। वहां दो दिन तक राजस्थान, पंजाब सहित अन्य राज्यों से आए कलाकारों के साथ ही स्थानीय युवाओं ने भी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीओसी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सेना की तरफ से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हमें महिलाओं को और सशक्त बनाना है, ताकि वह भी अपना जीवन आसानी से जी सकें। वहीं जीओसी ने इस बात की भी घोषणा की कि सेना की तरफ से जल्दी ही कश्मीर प्रीमियर लीग की तर्ज पर जम्मू प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। ताकि जम्मू प्रांत के युवाओं को क्रिकेट प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने का अवसर मिले और अच्छे प्रतिभावान युवा देश के लिए क्रिकेट टीम में स्थान बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed