फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   seminar, farmer

Poonch News: किसानों को आमदन बढ़ाने के लिए खेती के साथ रेशम उत्पादन की सलाह

विज्ञापन
seminar, farmer
-सेरीकल्चर विभाग का डाक बंगला में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
विज्ञापन

पुंछ। जिला सेरीकल्चर विभाग की ओर से रेशम उत्पादन बढ़ाने के लिए गांव दरा स्थित डाक बंगला में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। इसमें किसानों को आमदन बढ़ाने के लिए खेती के साथ रेशम उत्पादन की सलाह दी गई। सेरीकल्चर विभाग के असिस्टेंट अरविन्द्र कौर के नेतृत्व में हुए समारोह में इंचार्ज अधिकारी सीड बटोत, रामबन तनवीर अहमद मुख्य अतिथि थे।

शिविर में किसानों को आय बढ़ाने के लिए रेमश उत्पादन को अपनाने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें रेशम के कीड़ों का पालन, देखभल व उच्च गुणवता का रेशम प्राप्त करने से लेकर शहतूत के पेड़ लगाने तक प्रशिक्षण दिया गया। रेशम उत्पादन के लिए दी जाने वाली सरकारी वित्तीय व उपकरण सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसानों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। किसानों ने कहा कि प्रशिक्षण से काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed