{"_id":"690b1054838fd9c7b406b22a","slug":"security-forces-alerted-on-suspicious-activities-near-loc-in-poonch-search-operation-started-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch LOC: पुंछ में एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधियों पर सुरक्षाबल सतर्क, तलाशी अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch LOC: पुंछ में एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधियों पर सुरक्षाबल सतर्क, तलाशी अभियान शुरू
Wed, 05 Nov 2025 02:22 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:22 PM IST
सार
पुंछ जिले के मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियों के चलते सुरक्षाबलों ने एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के साथ तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों से किसी भी संदिग्ध जानकारी तुरंत साझा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पुंछ जिले के उपजिला मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस अभियान में एसओजी, सेना और सीआरपीएफ की टीमों ने मिलकर इलाके की गहन जांच शुरू कर दी है। सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं और इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों के साथ साझा करें।
सुरक्षाबलों का कहना है कि अभियान जारी है और किसी भी संदिग्ध स्थिति को गंभीरता से देखा जा रहा है।