फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Search operation in poonch

Poonch News: संदिग्धों की सूचना पर मेंढर और पुंछ में बड़े पैमाने पर चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
Search operation in poonch
एसओजी, पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने की साझा कार्रवाई
विज्ञापन

देर रात तक चले अभियान में सुरक्षाबलों को नहीं मिली कोई सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। उपजिला मेंढर और पुंछ के कई क्षेत्रों में सोमवार को सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर साझा तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान देर रात तक जारी रहा। इसमें सैकड़ों एसओजी, पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवान शामिल हैं, जो दिन-रात इलाकों को खंगाल रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार तीन से चार संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुबह करीब 10 बजे सबसे पहले मेंढर के नक्का मंजयाड़ी एवं गुरसाई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों व उनसे सटे जंगलों और नालों में सुरक्षाबलों ने साझा तलाशी अभियान शुरू किया। इस बीच पुंछ नगर से भी एसओजी, सीआरपीएफ और सेना ने गांव खनेतरटॉप से शींदरा टॉप के बीच के कई क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया, जो देर रात तक जारी रहा। सूत्रों ने बताया है कि गत दिनों पुंछ के शींदरा टॉप और मेंढर के गुरसाई टॉप के बीच जिस क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने चार विदेशी आतंकियों को मार गिराया था, उसी क्षेत्र में तीन से चार संदिग्ध देखे जाने की सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी। इसके बाद कई किमी क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक सुरक्षाबलों को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में कुछ समय से आतंकियों की मौजूदगी में बढ़ोतरी होने की सूचना मिल रही है। इसे लेकर सुरक्षाबलों एवं खुफिया एजेंसियों का मानना है कि पुंछ और राजोरी जिले में विदेशी एवं देशी आतंकियों को मिला कर कुल 20 से 22 आतंकी मौजूद हैं। ऐसे में हाल ही में शींदरा टॉप में चार विदेशी आतंकियों को ढेर किए जाने के साथ ही सुरक्षाबलों ने अन्य आतंकियों को ढेर करने के लिए अपने अभियान तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed