फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   search operation in poonch continue

Poonch News: सनेईटाप और शींदराटाप में तलाशी व घेराबंदी अभियान जारी

Sun, 12 May 2024 05:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Sun, 12 May 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
search operation in poonch continue
डन्ना शाहस्तार के हमलावर आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान आठवें दिन भी जारी
विज्ञापन

पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के डन्ना शाहस्तार में आतंकियों वायुसेना के काफिले पर हमले के आठ दिन बीतने पर शनिवार को सुरक्षाबलों ने अपना अभियान जारी रखा। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छुपे होने के संभावित ठिकानों सनेईटाप और शींदराटाप के जंगलों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान सुरक्षाबलों ने ड्रोन की मदद भी ली। मगर देर शाम तक सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई सफलता तक नहीं मिल पाई। हालांकि शुक्रवार दोपहर बाद सुरक्षाबलों ने ड्रोन की सहायता से सनेईटाप के जंगलों में दो आतंकियों की हरकत को देखा था। इसके बाद सुरक्षाबलों की तरफ से गोलीबारी के साथ ही भारी संख्या में गोले भी दागे गए थे। इसके बाद शनिवार सुबह उजाला होने के साथ ही सुरक्षाबलों की तरफ से तलाशी अभियान भी चलाया गया, लेकिन किसी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिल पाई। गौरतलब है कि आठ दिन पूर्व पिछले शनिवार शाम को जिले के डन्ना शाहस्तार में आतंकियों ने घात लगा कर वायुसेना के दो वाहनों पर हमला किया था, जिसमें पांच जवान घायल हो गए थे। इनमें से एक जवान शहीद हो गया था। जबकि अन्य चार उधमपुर स्थित सेना के कमान अस्पताल में जीवन से संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed