{"_id":"666e21584f834aedc90a99f6","slug":"school-principal-attach-poonch-news-c-272-1-raj1001-102303-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: डायरेक्टर ने प्रिंसिपल को स्कूल से हटाकर किया सीईओ कार्यालय पुंछ अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: डायरेक्टर ने प्रिंसिपल को स्कूल से हटाकर किया सीईओ कार्यालय पुंछ अटैच
Sun, 16 Jun 2024 04:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा में सरकारी स्कूल का परिणाम शून्य प्रतिशत
13 में से एक भी विद्यार्थी नहीं हुआ पास
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के सरकार के दावों के जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही हैं। कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 12वीं कक्षा के वार्षिक परिणाम ने राजोरी के एक सरकारी स्कूल की पोल खोल दी है।
राजोरी के थन्नामंडी शिक्षा जोन के तहत आने वाले सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बहरोट में 12वीं कक्षा का एक विद्यार्थी पास नहीं हुआ है। स्कूल से 12वीं कक्षा में 13 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे, लेकिन एक भी विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं कर पाया और स्कूल का परिणाम शून्य प्रतिशत रहा। शिक्षा विभाग के डायरेक्टर ने सीईओ राजोरी से 12वींं कक्षा के सभी स्कूलों की परिणाम रिपोर्ट मांगी थी, और बहरोट के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की रिपोर्ट देखकर डायरेक्टर भी दंग रह गए। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए निदेशक ने स्कूल के प्रिंसिपल परविंद्र कुमार को स्कूल से हटाकर सीईओ कार्यालय पुंछ अटैच कर दिया है। निदेशक ने आदेश जारी कर प्रिंसिपल को अटैच करने में उनकोे लापरवाह ठहराया और लिखा कि स्कूल का शून्य प्रतिशत प्रणाम इसकी गवाही है कि प्रिंसिपल ने अपनी वैध कर्तव्य को सही प्रकार से नहीं निभाया है और उनके इस लापरवाह रवैये के चलते उन्हें अटैच किया गया है।