फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   scheme

वर्षों के बाद भी नगर में नहीं हो सकी कचरा प्रबंधन की व्यवस्था,नगरपालिका द्धारा पुलस्त नदी के किनारे कचरा डाले जाने लोगों में रोष

विज्ञापन
scheme
पुंछ नगर के बाहर पुलस्त नदी के किनारे नगरपालिका द्घारा जमा किया गया कचरा - फोटो : POONCH
पुंछ। कई वर्ष बीत जाने के बाद भी नगर पालिका की तरफ से नगर में हर दिन सफाई के बाद जमा होने वाले कचरे के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके चलते प्रतिदिन नगर पालिका की तरफ से नगर से जमा किए जाने वाले कचरे को पुलस्त नदी किनारे डाला जाता है। इससे नदी का जल एवं आसपास का क्षेत्र प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन

इसको लेकर नगर वासियों विशेष कर मोहल्ला शंकर नगर एवं आजाद मोेहल्ला में रहने वाले लोगों ने नगर पालिका के प्रति रोष व्यक्त किया है। इन लोगों का आरोप है कि सरकार की तरफ से कई वर्ष पहले कचरा प्रबंध संयंत्र लगाने और कचरा डंपिंग यार्ड बनाने के लिए पैसा मंजूर किया गया, जिसके बाद लाखों रुपये का कचरा प्रबंधन का सामान नगर में एक स्थान पर पर पड़ा सड़ रहा है। नगर पालिका और जिला प्रशासन की तरफ से डंपिंग यार्ड के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उधर नगर पालिका के प्रधान सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि पुंछ के कचरा प्रबंधन के संयंत्र लगाने का कार्य चल रहा है। पहले जमीन का विवाद था। तीन स्थानों पर जमीन मिलने के बाद भी वहां के लोगों के विरोध के कारण काम नहीं लगाया जा सका। अब हमें गांव कोसलियां में 54 कनाल के करीब भूमि मिल गई है, जिसकी चारदीवारी का काम चल रहा है। कचरा प्रबंधन के लिए बनाए जाने वाले प्लेटफार्म का डीपीआर बनाकर भेजी गई है। वैसे भी इस प्रकार के काम में समय लगता है। अगले एक डेढ़ वर्ष में कचरा प्रबंधन का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

जहां तक पुलस्त नदी किनारे कचरा जमा करने की बात है तो हम नदी से कुछ दूरी पर बड़े-बड़े गड्ढे खोद कर उसमें कचरा जमा करते हैं। ताकि प्रदूषण न फैले। नगर पालिका प्रधान के इन दावों को केवल दिखावा बताते हुए लोकेश कुमार, अमित शर्मा, संजीव कुमार, अमनदीप सिंह आदि का कहना है कि पुलस्त नदी किनारे जमा किए जाने वाले कचरे एवं गंदगी से उठने वाली दुर्गंध कई सौ मीटर दूर तक फैलती है। इसके कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलस्त नदी पुंछ के लोगों के लिए काफी पवित्र नदी है। इसमें लोग नहाने, धार्मिक आयोजनों नवरात्र में खेती प्रवाहित करने, श्रद्धा तर्पण करने, किसी की मृत्यु के उपरांत जहां सनातन धर्म के मानने वालों की अस्थियों को स्नान कराया जाता है, जबकि सिख समुदाय के लोगों द्वारा मृतकों की अस्थियां पुलस्त नदी में ही प्रवाहित की जाती है। ऐसे में नदी किनारे जमा कचरे से उठने वाली दुर्गंध लोगों के लिए परेशानियों का सबब बन रही है। इसलिए नगर पालिका को पुलस्त नदी किनारे चकरा डालने से रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed