फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sankh tourist place

Poonch News: मंडी तहसील का पर्यटन स्थल शंख पर्यटकों से गुलजार

विज्ञापन
sankh tourist place
समुद्र तल से दस हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है स्थल, कोई सुविधा न होने से पर्यटक निराश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। मंडी तहसील में समुद्र तल से दस हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित पर्यटन स्थल शंख इन दिनों तपती गर्मी से राहत पाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जहां हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

पर्यटक हरी-हरी घास पर बैठ कर मनमोहक नजारों का आनंद उठा रहे हैं। यह स्थल भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर जाने वाली सड़क पर स्थित होने के कारण पर्यटक आसानी से पहुंच जाते हैं। लेकिन कोई सुविधा नहीं होने के कारण परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। ऊंचाई पर होने के कारण यहां देखते ही देखते बादल छा जाते हैं। दिन में कई बार बारिश होती है। इससे भीगने से बचने का कोई प्रबंध नहीं है। न ही पीने के पानी की व्यवस्था और न ही शौचालय है। परिवार सहित घूमने पहुंचे रियाज नूर, मोहम्मद अकरम राठौड़, शीरू दीन रिजवी, सचिन कुमार, कुलदीप कुमार, मंजीत सिंह ने कहा कि प्रशासन को पर्यटन स्थल में शेल्टर शेड, शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे यहां पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed