{"_id":"6c502e223c4d73b967f93d25a02e0cf5","slug":"rural-injured-in-bear-attacks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले में ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले में ग्रामीण घायल
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
जिले की मंडी तहसील के गांव लोरन में भालू के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों की मदद से राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुश्ताक अहमद दोपहर को अपने खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके शरीर में कई जगह गंभीर घाव हो गए। इस दौरान घायल के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और भालू जंगल की ओर चला गया। डॉक्टरों के मुताबिक घायल को 35 टांके लगाए गए हैं।
विज्ञापन