फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   road

भारी भूस्खलन से चार घंटों तक यातायात के लिए बंद रही मुगलरोड

विज्ञापन
road
पुंछ। मुगलरोड पर सोमवार सुबह पोशाना क्षेत्र में भूस्खलन होने से यातायात के लिए बंद हो गई। ट्रैफिक पुलिस और मुगलरोड अथारिटी के प्रयास से जेसीबी की सहायता से करीब चार घंटे बाद मुगलरोड पर यातायात बहाल हो सका। इस दौरान मुगलरोड पर पुंछ और कश्मीर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे मुगलरोड पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के डीटीआई मोहम्मद अमीन चौधरी को जानकारी मिली कि बफलियाज की तरफ से पोशाना क्षेत्र में मुगलरोड पर भारी भूस्खलन हो गया है। इसमें भारी मात्रा में मलबे के साथ ही बड़े बड़े पेड़ सड़क पर आ गिरे हैं। उन्होंने तुरंत अपने साथियों सहित मुगलरोड पर कश्मीर की तरफ जाने वाले वाहनों को आगे बढ़ने से रोक दिया और स्वयं भूस्खलन के क्षेत्र में पहुंचे और वहां का जायजा लेने के बाद मुगलरोड अथारिटी के अधिकारियों को जानकारी दी, जिसके बाद मुगलरोड अथारिटी के अधिकारियों ने पोशाना में पुंछ की तरफ से और पीर की गली की तरफ से जेसीबी मशीनों को भूस्खलन वाले क्षेत्र में पहुंचाई। जहां पर कई घंटों के प्रयास के बाद सड़क से मलबा हटा कर दोपहर 12 बजे के बाद मार्ग पर यातायात बहाल किया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने दोनों तरफ से बारी-बारी से वाहनों को आगे बढ़ने दिया, ताकि मार्ग पर जाम न लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed