फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   road accident

Poonch News: पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो कारें टकराईं, चार लोग घायल

विज्ञापन
road accident
पुंछ। सुरनकोट तहसील में बुधवार देर शाम पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो कारें आमने-सामने से टकरा गईं। इससे कार सवार चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर शाम करीब साढ़े चार बजे पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शींदरा क्षेत्र में दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। मार्ग से गुजर रहे वाहन सवार लोगों ने तत्काल दोनों कारों को अलग किया और कार सवारों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। कार सवारों के अनुसार यहां हादसा हुआ वहां सीमा सड़क संगठन की तरफ से सड़क के चौड़ीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। इसके चलते पहाड़ की कटाई के बाद मार्ग पर जमा मिट्टी बारिश के चलते दलदल बन गई है। इससे बनी फिसलन के चलते दोनों कारें चालकों के नियंत्रण से बाहर होकर टकरा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed