फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   request

खुदा के वास्ते गोलाबारी में मारे गए लोगों को दफन करने दो

विज्ञापन
request
पुंछ। ‘खुदा के वास्ते हमें कल मारे गए अपने 4 लोगों को अमन से दफन करने और 13 जख्मियों को अस्पताल पहुंचाने दें... खुदा के वास्ते आज इलाके में गोलाबारी को अंजाम ने दें... ऐसी आवाजें बुधवार को जिले के शाहपुर सेक्टर के फेंसिंग के पार बसे पीओके के गांव काईयां और मंधार में सुबह के समय कई बार सुनने को मिलीं। पीओके की मस्जिद से लाउड स्पीकर से ऐसी एनाउंसमेंट की जा रही थी।
विज्ञापन

शाहपुर के काईयां गांव के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच मस्जिद से कई बार एनांउसमेंट की गई कि आज गोलाबारी न की जाए क्योंकि कल की गोलाबारी में हमारे लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है। एनाउंसमेंट में अपने चार लोगों के मारे जाने और 13 के घायल होने की बात बार-बार दोहराई जा रही थी। हालांकि बुधवार को दिन भर नियंत्रण रेखा पर शांति बनी रही लेकिन एलओसी से सटे भारतीय गांवों में दिन भर पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी किए जाने की आशंका से लोग दिन भर डरे सहमे रहे।
विज्ञापन

बता दें, मंगलवार को पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी के जवाब में नेजापीर क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना और आम लोगों को भारी नुकसान पहुंचा था। हालांकि इससे पहले भी पीओके की मस्जिद से इस प्रकार की एनाउंसमेंट की जाती रही है। जिसका भारतीय सेना की तरफ से सम्मान भी किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed