{"_id":"448dccb70f10b399714543dd2f56a6b0","slug":"recruitment-of-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की भर्ती रैली में उमड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की भर्ती रैली में उमड़े युवा
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही पुलिस की भर्ती रैली के दूसरे दिन मेंढर तहसील के करीब ढाई हजार बेरोजगार युवाओं ने सिपाही की नौकरी पाने के लिए मैदान में दमखम दिखाया।
विज्ञापन
उन्होंने शारीरिक क्षमताओं को प्रदर्शित किया। स्टेडियम में उनके प्रमाण पत्रों की जांच के बाद भर्ती के लिए मैदान में भेज दिया गया।
वहां युवाओं ने भर्ती के लिए निर्धारित मापदंडों के आधार पर क्षमताओं को प्रदर्शन करने के लिए 15 के दलों में उतारा गया। भर्ती के इस क्रम में ढाई हजार युवाओं ने पुलिस में नौकरी पाने के लिए मैदान में जोर आजमाइश की।
विज्ञापन