फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   rajouri jammu kashmir,Land merging,explosion

नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग की चपेट में आ कर 12वषिय लड़की घायल

विज्ञापन
rajouri jammu kashmir,Land merging,explosion
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार देर शाम बारूदी सुरंग की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। बच्ची की पहचान जमीला बी पुत्री मुनीर हुसैन निवासी गांव सोकड़ बगयालदारा के रूप में हुई है। लड़की को बाय कंधे और पेट में घाव हुए हैं। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देर शाम करीब पौने सात बजे नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित गांव सोकड़ बगयालदरा निवासी मुनीर हुसैन की पुत्री घर से कुछ दूरी पर बकरियां चरा कर लौट रही थी। इस दौरान उसका पांव क्षेत्र में बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिससे उसमें विस्फोट होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। विस्फोट की आवाज सुन कर परिजन, आसपास केे लोग एवं क्षेत्र में तैनात सेना के जवान मौके पर पहुंचे और घायल लड़की को उठा कर सैन्य शिविर में प्राथमिक उपचार दिया। इसके उपरांत उसे नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed