फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   rain fal

मेंढर में जोरदार बारिश ओलावृष्टी बाजारों में जमा पानी दुकानों में घुस

विज्ञापन
rain fal
पुंछ जिले के मेंढर कस्बे में जमा बारिश का पानी - फोटो : POONCH
मेंढर। उपजिले और आसपास के सटे इलाकों में पहले मंगलवार को हल्की ओलावृष्टि और बाद में मूसलाधार बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। साथ ही बारिश के कारण नदी नालों बाजारों और मोहल्लों की नालियों में पानी भर गया। वर्षा का पानी लोगों के घरों और दुकानों में भी घुस गया। लोगों का काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

सनद रहे कि करीब एक सप्ताह पहले भी भारी बारिश के कारण बाजारों में दुकानों और मोहल्लों में घरों में पानी चला गया था, जिससे लोगों का नुकसान हुआ था। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया था कि पानी की निकासी के लिए काम किया जाय। इसके चलते लोगों में काफी रोष है। उधर किसानों को भी आज की मूसलाधार बारिश से नुकसान का समाचार है। किसान मोहम्मद इस्माइल खान, अब्दुल करीम, मोहम्मद तारक आदि का कहना था कि जिन लोगों ने सोमवार और मंगलवार दोपहर तक घास काटा था। उनकी घास लगभग खराब होने का डर है। कुल मिला कर इस बारिश से नदी नालों में भी काफी पानी आया है और मौसम में भी बदलाव आने का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed