फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   rain fal

दिन भर जारी बारिश से जिले का मोसम हुआ सुहाना,हल्की हल्की ठंड का होने लगा ऐहसास

विज्ञापन
rain fal
पुंछ। जिले में शनिवार को दिन भर कहीं जोरदार तो कहीं हल्की बारिश जारी रही। इससे जिले का मौसम सुहाना हो गया। बारिश से जिले में हल्की ठंड का भी अहसास होने लगा। इसके चलते पुंछ नगर सहित अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को पंखे बंद करने पड़े, जबकि जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तो लोगों ने गर्म कपड़े तक पहन लिए हैं।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे के बाद से ही पुंछ नगर के साथ-साथ पूरे जिले में पहले हल्की और बाद में जोरदार बारिश होने लगी। जो देर शाम तक जारी थी। बारिश से कई हफ्तों से बना गर्मी एवं उमस भरा मौसम समाप्त हो गया। वहीं आज दिन भर जारी इस बारिश से मौसम में हल्की ठंड भी हो गई है। इससे जिले के लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। उधर बुजुर्गों का मानना है कि अगर इसी प्रकार अगले दो तीन दिन तक बारिश जारी रहती है तो जिले में गर्मी का मौसम चला जाएगा। गौरतलब है कि जहां कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर के अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही थी। पुंछ में मौसम साफ बना था। ऐसे में आज अचानक से बारिश होने लगी जोकि लगातार जारी है।
विज्ञापन

राजोरी में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
राजोरी। जिले में शनिवार की सुबह को शुरू हुई से मूसलाधार बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। पीर पंजाल के पहाड़ों पर बारिश के साथ ओले गिरने और निचले इलाकों में बारिश होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर व आसपास के मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश के चलते बाजार और सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग बारिश से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे। नालियों का पानी सड़कों पर बहने से आम राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वहीं बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से निजात मिली है, जबकि पहाड़ी इलाकों मे ठंड बढ़ने के समाचार मिल रहे हैं। जिले के पहाड़ी इलाकों जैसे बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका के ऊंचे पहाड़ों पर ओले गिरने और बारिश होने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इन इलाकों में लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों और आग का सहारा भी ले रहे हैं।
सुंदरबनी में तीसरे दिन भी बारिश के जारी रही
सुंदरबनी। सुंदरबनी में लगातार तीसरे दिन भी बारिश के जारी रहने से क्षेत्र में उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि लगातार तीसरे दिन बारिश के कारण अब किसान परेशान होने लगा है। क्योंकि अब फसलों के लिए जरूरी मात्रा से बारिश ज्यादा होने लगी है। इससे अब अधिक बारिश होने के कारण फसलों को नुकसान भी होने के आसार बनने लगे हैं।

इस संबंध में किसान परस राम, शत्तू राम, बालक राम, सुदर्शन कुमार, नरेश कुमार, ज्ञान चंद, तेज राम आदि का कहना है कि इससे पहले कि एक माह तक बारिश नहीं होने के कारण, उनकी फसलें सूखे की चपेट में आ रही थीं। दो दिन तक लगातार बारिश जारी रहने से फसलों के लिए जरूरी बारिश हो गई थी, लेकिन अब फसल को बारिश की जरूरत नहीं है और अगर अब ओर ज्यादा बारिश होती है तो पहले सूखा पड़ने से फसलों का नुकसान हो रहा था। अधिक बारिश होने से नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि अब उनकी फसल को और ज्यादा बारिश की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed