फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   rain fal

पुंछ नगर तथा आस पास के क्षेत्रों में दो घंटों तक हुई भारी बारिश,पेड़ गिरने से दिगवार पुंछ सड़क घंटों रही बाधित

विज्ञापन
rain fal
पुंछ में जोरदार बारिश से दिगवार पुंछ सडक पर गिरे पेडों को काट कर मार्ग खोलने का प्रयास करते लोग - फोटो : POONCH
पुंछ। मंगलवार को शाम करीब चार बजे अचानक पुंछ नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने लगी। जोकि लगातार दो घंटों तक जारी रही। बारिश के शुरू होते ही कुछ समय के लिए तो क्षेत्र में अंधेरा सा छा गया। मानों रात पड़ गई हो। नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान नगर के निकटवर्ती भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बसे गांव दिगवार की तरफ जाने वाली सड़क पर जोरदार बारिश की वजह से कई स्थानों पर बडे़-बड़े पेड़ गिर गए, जिससे मार्ग घंटों तक बाधित होकर रह गया। इसके बाद मार्ग पर यात्रा कर रहे लोगों और ग्रामीणों ने स्वयं घंटों तक कड़े प्रयास करते हुए अपने हाथों से सड़क पर गिरे पेड़ों को काट कर वहां से हटाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब चार बजे शुरू हुई जोरदार बारिश के कारण पुंछ दिगवार सड़क पर करीब तीन स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए, जिससे सड़क पूरी तरह बाधित होकर रह गई। वाहन तो दूर की बात है मार्ग पर लोगों का पैदल गुजरना भी बंद हो गया। इसके साथ ही दिगवार की तरफ जा रहे अथवा दिगवार से पुंछ लोट रहे लोग और क्षेत्र निवासी स्वयं ही पेड़ों को हटाने और मार्ग खोलने में लग गए। सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने के काम को अंजाम देने वाले लोगों में शामिल मंजीत सिंह, राविन्द्र सिंह, सुनील कुमार, अशोक कुमार, मोहम्मद बशीर आदि का कहना था कि बार-बार मांग करने पर भी प्रशासन की तरफ से दिगवार पुंछ सड़क की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।इस सड़क से ग्रामीणों के साथ ही नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों तक सेना के जवान एवं साजोसामान पहुंचता है, परन्तू आज तक इस सड़क को चौड़ा तक नहीं किया गया है और न ही सड़क के किनारे लग पेड़ों को कटवाया है। इसके कारण आज भी बारिश में कई पेड़ सड़क पर गिर गए, जिन्हें हटाने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई प्रयास नहीं किया गया, बल्कि हम सब लोग बारिश के बीच पेड़ों को कट कर सड़क पर यातायात बहाल करने के काम में लगे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed