फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   protest of teachers in poonch

रहबरे तालीम शिक्षकों ने निकाला जुलूस

Thu, 11 Feb 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ Updated Thu, 11 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
protest of teachers in poonch

रहबरे तालीम शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। कृष्णचंद्र पार्क में जम्मू कश्मीर रहबरे तालीम टीचर फोरम के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में रहबरे तालीम शिक्षक एकत्र हुए।

विज्ञापन


जहां से उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकाला। इसमें शामिल प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए रहबरे तालीम शिक्षकों नजमल हुसैन, मोहम्मद इसरार, मोहम्मद शब्बीर ने कहा कि बार-बार धरने प्रदर्शन के बावजूद भी किसी भी सरकार ने उनकी मांगों को नहीं सुना है।
विज्ञापन


पूर्व सरकार में शिक्षा मंत्री रहे नइम अख्तर ने रहबरे तालीम शिक्षकों का स्क्रिनिंग टेस्ट लेने के आदेश पारित किए थे। उन्होंने राज्यपाल एनएन वोहरा से मांग की कि पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके रहबरे तालीम शिक्षकों को स्थाई करने और रहबरे तालीम के तौर पर शिक्षा विभाग में दिए गए पांच वर्ष की सेवाओं को उनके सर्विस रिकार्ड में जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उनका पूरा बकाया वेतन एक ही बार में दिया जाए। रहबरे तालीम शिक्षकों का वेतन शिक्षकों के बेसिक वेतन जितना किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी न की गई तो वह आंदोलन करेंगे।

                                                        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed