फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   protest in darhal

Poonch News: दरहाल के थन्नामंग में जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
protest in darhal
राजोरी। जिले की दरहाल तहसील के अंतर्गत आने वाले थन्नामंग के लोगों ने बुधवार को जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन और जलशक्ति विभाग ने थन्नामंग गांव के एक महत्वपूर्ण और प्राचीन रास्ते कोे नष्ट कर दिया है। इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। यह रास्ता गांव में रहने वाले लगभग 2000 लोगों के लिए जीवन रेखा के रूप में कार्य करता है। इससे उनकी दैनिक गतिविधियों और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में बाधा उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस रास्ते के साथ सटी भूमि पर फ़िल्टरेशन प्लांट का निर्माण किया जा रहा है और फ़िल्टरेशन प्लांट के साथ वाले रास्ते को भी प्लांट के लिए इस्तेमाल किया गया है। लोगों के चलने के लिए बिल्कुल भी रास्ता नहीं छोड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित अधिकारियों से मार्ग को जल्द बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed