फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   protest against wine shop

Poonch News: प्रदर्शन कर रहे लोगों को थाने पहुंचाया, सामान किया जब्त

विज्ञापन
protest against wine shop
शराब की दुकान बंद करवाने को लेकर सड़क जाम कर रहे थे प्रदर्शनकारी, बाद में छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नगर के मोहल्ला शंकरनगर में शराब की दुकान खाेले जाने के विरोध में शुक्रवार को बिना अनुमति के सड़क जामकर धरना प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों के खिलाफ देर शाम को जिला पुलिस ने कार्रवाई की। इस बीच लोगों को उकसा कर प्रदर्शन करवा रहे एक वकील सहित चार लोगों को उठाकर थाने लाया गया। उनका टेंट बगैरह का सामान जब्त किया गया। इस बीच उनको देर शाम को छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार सुरनकोट में लोगों के प्रदर्शन के चलते बंद हुई शराब की दुकान को कुछ दिन पहले स्थानांतरित कर मोहल्ला शंकरनगर में खोला गया था। सुरनकोट निवासी पेशे से वकील आकिब हुसैन शाह जिसने सुरनकोट में शराब की बंद करवाने में मुख्य भूमिका निभाई थी, वह अपने चंद साथियों के साथ शराब की दुकान के आगे से गुजरने वाली मुख्य सड़क के उस पार धरने पर बैठ गया था। इसके बाद तहसीलदार हवेली अंजुम बशहर खटक, नायब तहसीलदार मोहम्मद मारूफ, एसएचओ दीपक पठानिया और डीएसपी अफरात हुसैन ने रात करीब डेढ़ बजे उसे सड़क किनारे धरने से उठाया था। इसके बाद वह अपने साथियों सहित किसी की निजी पार्किंग में धरना देने की बात कर वहां से चला गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह फिर शराब की दुकान बंद करवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। इस दौरान क्षेत्र में मौजूद समुदाय विशेष की दुकानें भी बंद करवाने के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने बिना अनुमति के न सिर्फ टैंट शामियाना लगाया, बल्कि प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और जिला विकास उपायुक्क्त, पुलिस अधिकारियों से लेकर उपराज्यपाल तक के लिए गलत शब्दों का प्रयोग भी किया। इसके चलते क्षेत्र में तनाव की स्थित न बने, पुलिस की तरफ से मजिस्ट्रेट तहसीलदार हवेली अंजुम बशीर खटक की उपस्थिति में डीएसपी अफरात हुसैन और एसएचओ दीपक पठानिया की अगुवाई में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वकील और उनके तीन साथियों को मौके से उठाकर थाने पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते धरना प्रदर्शन कर रहे अन्य लोग वहां से भाग गए। इस बीच उनको देर रात को छाेड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed