{"_id":"25ab419398c01b58bb0042551c4e3b8f","slug":"protest-against-graf-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क जाम कर ग्रेफ के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क जाम कर ग्रेफ के खिलाफ प्रदर्शन
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को नगर के वार्ड नंबर दो मोहल्ला कामसर निवासियों ने सड़क जाम कर ग्रेफ के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों राशिद, नन्ना, राहुल, गुरविंदर आदि ने ग्रेफ द्वारा शुरू किए जा रहे तारकोल बिछाने के काम को भी बंद करवा दिया।
विज्ञापन
उनका कहना था कि जब तक ग्रेफ वाले सड़क के दोनों तरफ के नालों को पक्का नहीं करवाते, तब तक वे सड़क को नहीं बनने देंगे। तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाने पहुंचे अधिकारी ने फोन पर 79 आरसीसी ग्रेफ के ओसी को मामले की जानकारी दी तो वे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे नालों को नहीं बनवा सकते हैं, लेकिन यदि कुछ समय दें तो वे उच्च अधिकारियों से इस बारे में बात करेंगे। जब लोग नहीं माने तो ग्रेफ के लोग बिना काम शुरू किए लौट गए। कुछ देर बाद प्रदर्शन भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन