{"_id":"f9fe835ac1a84d9d91800accf552bad4","slug":"protest-against-bsnl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों बीएसएनएल की सेवाएं बाधित होने से खफा पुंछ डेवलपमेंट फोरम के सदस्यों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। विभाग के प्रति रोष जताते हुए उन्होंने पुतला भी जलाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि संचार सेवाएं जल्द दुरुस्त नहीं की गईं तो जिले भर में बीएसएनएल मोबाइल और लैंडलाइन कनेक्शन कटवाने का अभियान चलाया जाएगा।
पुंछ नगर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों से बीएसएनएल की सभी प्रकार की संचार सेवाएं ठप पड़ी हैं। सोमवार को देर शाम कुछ देर के लिए नगर में संचार सेवाएं बहाल हुईं, लेकिन दो घंटे बाद फिर ठप हो गईं।
विज्ञापन
इससे गुस्साए फोरम के दर्जनों सदस्य मंगलवार को दोपहर को पुंछ किले के पास एकत्र हुए। यहां उन्होंने निश्चल शर्मा, सुनील कुमार, कोशल शर्मा और इमरान अहमद की अगुवाई में एकत्र पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिले में तैनात बीएसएनएल के अधिकारियों की लापरवाही के कारण उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। विभाग की लैंडलाइन, मोबाइल और ब्रांडबैंड संचार सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ओएफ सी कट जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से ले।
सुंदरबनी क्षेत्र के उपभोक्ता भी बीएसएनएल की मोबाइल सेवा ठप होने से परेशान हैं। क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि बीएसएनएल की सेवाएं ठप होने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंगलवार देर रात तक यहां बीएसएनएल सेवा सुचारु नहीं पाई थी।