{"_id":"695768c85ec0d553710d7b11","slug":"property-of-terrorist-handler-and-launching-commander-rafiq-hiding-in-pakistan-attached-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक पर प्रहार: पुंछ पुलिस की बड़ी सफलता, पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर रफीक की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक पर प्रहार: पुंछ पुलिस की बड़ी सफलता, पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर रफीक की संपत्ति कुर्क
Fri, 02 Jan 2026 12:12 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:12 PM IST
सार
पुंछ पुलिस ने पाकिस्तान में छिपे तहरीक-उल-मुजाहिदीन और गजनवी फोर्स के हैंडलर व लॉन्चिंग कमांडर रफीक नाई की संपत्ति कुर्क की है, जिसमें चार मरला और दो सरसाई कृषि भूमि शामिल है।
विज्ञापन
मेंढर में संपति कुर्क करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला पुलिस ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वीरवार को पाकिस्तान में छिपकर बैठे आतंकी हैंडलर व लॉन्चिंग कमांडर रफीक नाई उर्फ सुलतान की संपत्ति कुर्क की है। कुर्क की संपत्ति में 4 मरला और 2 सरसाई कृषि भूमि शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव नार, नक्का मंझयाड़ी (मेंढर) में स्थित इस जमीन की कीमत करीब दस लाख रुपये है। यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूपीएपी) के तहत की गई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना गुरसाई में एफआईआर दर्ज है। रफीक आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन/जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स के पाकिस्तान स्थित हैंडलर और लॉन्चिंग कमांडर के रूप में काम कर रहा है।
विज्ञापन
रफीक नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी की निगरानी, प्रशिक्षित आतंकियों की घुसपैठ में मदद करने व पुंछ-राजोरी सेक्टर में आतंकी गतिविधियों को फिर शुरू करने में सक्रिय है। उसे नामित आतंकवादी घोषित किया गया है और वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है। गुरसाई थाने में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन