फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   poonch, sunderbani, tour

Poonch News: गेंदा-देसी गुलाब से महकेगा सुंदरबनी, किसानों की बढ़ेगी आमदनी

Sat, 21 Oct 2023 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Sat, 21 Oct 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
poonch, sunderbani, tour
किसान सलाहकार बोर्ड सुंदरबनी में फूलों की खेती को देगा प्रोत्साहन, सदस्य ने दौरा कर बनाई रणनीति
विज्ञापन

चयनित 50 किसानों का विश्वकर्मा योजना के तहत किया जाएगा प्रशिक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। किसान सलाहकार बोर्ड सुंदरबनी में फूलों की खेती को प्रोत्साहन देगा। यह जानकारी बोर्ड के सदस्य ने सुंदरबनी के दौरे के दौरान दी है। सुबह 10 बजे वह कृषि विभाग के कार्यालय पहुंचे और कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र जंडियाल की उपस्थिति में टीम के साथ बैठक की। इसमें गेंदा और देसी गुलाब की खेती के बारे में मंथन किया गया। साथ क्षेत्र के 50 किसानों के चयन की बात कही।
उन्होंने बताया कि कोविड काल के बाद फूलों की खेती पर असर पड़ा है। इस कारण फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से अतिरिक्त प्रयास किया जा रहे हैं। इसी के तहत बोर्ड के सदस्य विभिन्न केंद्रों और शहरों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी किसान फूलों की खेती के लिए आगे आएंगे उन्हें किसान सलाहकार बोर्ड की तरफ से पौधों लगाने की सामग्री निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। सुंदरबनी में गेंदा एवं देसी गुलाब दो प्रजातियों की खेती करवाई जाएगी। क्योंकि इन दोनों प्रजातियों की ही खेती के लिए यहां दशाएं अनुकूल हैं।
विज्ञापन


50 कनाल से अधिक भूमि पर फूलों की खेती करने का लक्ष्य
उन्होंने बताया कि किसान सलाहकार बोर्ड का लक्ष्य है कि सुंदरबनी में 50 कनाल से अधिक भूमि पर फूलों की खेती करवाई जाए। इसके लिए सुंदरबनी के विकासशील 50 किसानों को चयनित किया जाएगा और प्रत्येक को एक कनाल में फूलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें फूलों की मार्केटिंग के बारे में बताया जाएगा। सुंदरबनी के किसान एफपीओ के माध्यम से किसी मालाकार को सामने लाएंगे, उसे विश्वकर्मा योजना के साथ संबद्ध कर एक उत्तम अवसर प्रदान करने वाली योजना के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed