{"_id":"64f8e15d998ae0df47021796","slug":"poonch-sunderbani-teacher-welcome-poonch-news-c-10-1-jam1007-196836-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: सम्मान प्राप्त कर लौटे शिक्षक विनोद रैणा का स्कूल में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: सम्मान प्राप्त कर लौटे शिक्षक विनोद रैणा का स्कूल में हुआ स्वागत
Thu, 07 Sep 2023 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। उपजिले के बाजावाई हायर सेकेंडरी स्कूल में तैनात शिक्षक विनोद रैना उर्फ साथी को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया है। इसके तहत उन्हें 50 हजार रुपये के साथ मेडल एवं प्रशंसा पत्र भेंट किया गया है। बुधवार को अध्यापक विनोद रैना उर्फ साथी का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस संबंध में एक भव्य स्वागत समारोह हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि सरपंच अनिल कुमार, बबलू शर्मा, राकेश कुमार, मोहन लाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। उपजिला के सेवानिवृत्त शिक्षकों ने विनोद रैना को फूल मालाएं पहनकर स्वागत किया। बच्चों ने भी अपने हरदिल अजीज अध्यापक का स्कूल पहुंचने पर पुष्पों वर्षा कर स्वागत किया।
साथी बोले- इनाम को महाराजा हरि सिंह कौशल केंद्र में बच्चों के विकास पर करेंगे खर्च
अध्यापक विनोद रैना उर्फ साथी ने कहा कि उप राज्यपाल प्रशासन की ओर से मिले 50 हजार रुपये को स्कूल में बनाए गए महाराजा हरि सिंह कौशल केंद्र में सुविधा उपलब्ध करवाने एवं बच्चों को निखारने पर खर्च करेंगे। यह मेरा नहीं सुंदरबनी का सम्मान है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य विशंभर नाथ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।