{"_id":"653587a546992696d0009216","slug":"poonch-sunderbani-path-sanchalan-poonch-news-c-10-1-jam1007-228616-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: संघ कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन कर शक्ति का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: संघ कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन कर शक्ति का किया प्रदर्शन
Mon, 23 Oct 2023 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को पथ संचलन किया गया। यह संचलन संघ कार्यालय से शुरू हो कर सुंदरबनी शहर के विभिन्न मार्गाें हनुमान मंदिर चौक, कांगड़ी मार्केट, अस्पताल बाजार और मुख्य चौक बाजार से हो कर गुजरा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता यशपाल शर्मा ने बताया कि हर वर्ष विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर पथ संचलन कर शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है। इसी कड़ी में सुंदरबनी में पथ संचलन किया गया है, जिसमें सुंदरबनी शहर सहित विभिन्न गांवों से पहुंचे युवाओं ने हिस्सा लिया। यह पथ संचलन करीब 11 बजे शुरू हुआ और एक बजे संपन्न हुआ।