{"_id":"65dfa8a24faa392b46066f14","slug":"poonch-sports-hockey-poonch-news-c-165-1-sjam1004-101180-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पहली बार्डर बैटल हॉकी प्रतियोगिता पर सोनीपत का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पहली बार्डर बैटल हॉकी प्रतियोगिता पर सोनीपत का कब्जा
Thu, 29 Feb 2024 03:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में पुंछ इलेवन को 4-1 से दी करारी शिकस्त
जीओसी 25 इंफेंट्री व डीसी ने विजेता और उपविजेताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। सेना की ओर से आयोजित पहली बार्डर बैटल हाकी कप प्रतियोगिता बुधवार को समापन हो गया। दोपहर को हुए फाइनल मुकाबले में सोनीपत (हरियाणा) की टीम ने पुंछ इलेवन को 4-1 से हरा कर प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। जीओसी 25 इंफेंट्री डिवीजन गौरव ऋषि और डीसी पुंछ यासीन मोहम्मद चौधरी ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
इस मौके पर देश भर से आए खिलाड़ियों ने सेना के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि एक शानदार हॉकी प्रतियोगिता करवाई गई है। पहली बार पुंछ आकर बहुत अच्छा लगा। बुधवार को बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के एस्ट्रो ट्रफ मैदान पर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुंछ इलेवन और सोनीपत के बीच खेला गया। पुंछ के खिलाड़ी काफी संघर्ष के बाद भी मात्र एक गोल करने में सफल रहे। वहीं, सोनीपत के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चार गोल दाग कर मुकाबले सहित प्रतियोगिता को अपने नाम किया। इससे पहले मंगलवार को खेले गए गर्ल्स वर्ग का फाइनल मुकाबला केके हुक्कू क्लब जम्मू की टीम ने जीता था। इस मौके पर पुंछ ब्रिगेड के कमांडर मदित महाजन, एसएसपी पुंछ जुगल मनहास, डीएसपी आपरेशन एजाज अहमद, डीडीसी सदस्य चौधरी अब्दुल गनी, मोहम्मद जमान, ताज मीर, संजय रैना और संजीव कुमार उपस्थित रहे।