{"_id":"654e156f6662310108074131","slug":"poonch-sia-team-took-narco-terrorist-iqbal-to-his-house-seized-mobile-after-investigation-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ: नार्कों आतंकी इकबाल को उसके घर लेकर पहुंची SIA टीम, जांच के बाद मोबाइल किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ: नार्कों आतंकी इकबाल को उसके घर लेकर पहुंची SIA टीम, जांच के बाद मोबाइल किया जब्त
Fri, 10 Nov 2023 05:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 10 Nov 2023 05:05 PM IST
सार
आतंकी इकबाल को भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित करमाड़ा उसके घर ले जाया गया। जहां उसके घर में जांच करने के उपरांत एसआईए उसे दोबारा अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
पुंछ पहुंच एसआईए की टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (SIA) की टीम शुक्रवार को पुंछ में नार्को आतंकी मोहम्मद इकबाल को लेकर पहुंची। टीम आतंकी इकबाल को उसके घर ले गई। यहां टीम ने जांच की और मौके से एक स्मार्ट फोन भी जब्त किया है।
विज्ञापन
हाल ही में एसआईए की टीम ने हिमाचल प्रदेश से आतंकी इकबाल को गिरफ्तार किया था।
आतंकी इकबाल को भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित करमाड़ा उसके घर ले जाया गया। जहां उसके घर में जांच करने के उपरांत एसआईए उसे दोबारा अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इसी वर्ष पुंछ में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर करमाड़ा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ करते हुए तीन स्थानीय नार्को आतंकियों को हथियार, गोला-बारूद और ड्रग्स के साथ दबोचा था। आतंकियों का साथी मोहम्मद इकबाल को भी सुरक्षाबलों ने घुसपैठ करते हुए देखा था। वह मौके से फरार गया था, जिसे अब एसआईए ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा लिया है।
विज्ञापन