{"_id":"67de7c4a0d38d1aa800cd82f","slug":"poonch-road-accident-road-accident-in-poonch-jammu-and-kashmir-bus-falls-into-ditch-14-people-injured-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch Road Accident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क हादसा, बस गिरी खाई में; 14 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch Road Accident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क हादसा, बस गिरी खाई में; 14 लोग हुए घायल
Sat, 22 Mar 2025 02:31 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ
अमर उजाला, नेटवर्क पुंछ
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:31 PM IST
सार
पुंछ में एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क हादसा
- फोटो : ANI
विस्तार
पुंछ जिले में एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोग घायल हो गए हैं। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों को पुंछ जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सभी घायल यात्रियों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सभी घायल यात्रियों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
#WATCH जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पुंछ के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। pic.twitter.com/VgBCtrH4rQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2025
विज्ञापन