फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Poonch-Ravlakot road blocked by villagers

पुंछ-रावलाकोट सड़क को तीन घंटे तक जाम किया

Tue, 26 Jul 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ पुंछ
ब्यूरो/ पुंछ Updated Tue, 26 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Poonch-Ravlakot road blocked by villagers
जाम - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सुबह करीब सात बजे दर्जनों की संख्या में गांव दिगवार के ग्रामीण पंच सुनील कुमार, निश्चल शर्मा, रविंद्र सिंह, मोहम्मद नजीर की अगुवाई में पुंछ-रावलाकोट मार्ग पर बेतार नदी पर बने पुल पर एकत्र हुए।  यहां उन्होंने सड़क पर पत्थर डालकर मार्ग को जाम कर दिया।

विज्ञापन


प्रदर्शकारी गांव दिगवार की सड़क की मरम्मत करवाने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने से पुल के दोनों तरफ  वाहनों की लंबी कतार लग गई। मार्ग बंद होने के कारण जहां ग्रामीण क्षेत्रों से नगर में पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन


नगर से ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाले स्टाफ  के स्कूलों तक न पहुंच पाने के कारण कई स्कूलों में छुट्टी हो कर रह गई। पुंछ-रावलाकोट बस भी करीब डेढ़ घंटा देरी से रवाना हो गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार प्रदर्शन करने और जिला प्रशासन से मुलाकात करने पर भी दिगवार की सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग पर तीन बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें करीब एक दर्जन लोगों की जान चली गई। इसके बावजूद भी प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। पुंछ के कई नामी गिरामी प्राईवेट स्कूल गांव दिगवार में हैं। यहां हर दिन 700-800 बच्चे आते हैं। सड़क की हालत सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी से कई बार गुहार लगाई गई। वे इसे ग्रेफ की बताते हैं। ग्रेफ से बात करो तो वे इसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की बताते हैं। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed