{"_id":"64f0f0585bd77ba767021fc4","slug":"poonch-rakshabandhan-zero-line-poonch-news-c-165-1-sjam1004-282-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ में शून्य रेखा पर जवानों ने एक-दूसरे को राखी बांध मनाया त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ में शून्य रेखा पर जवानों ने एक-दूसरे को राखी बांध मनाया त्योहार
Fri, 01 Sep 2023 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार जहां देशभर में बहनों द्वारा भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर मनाया जाता है। वहीं, वीरवार को जिले में नियंत्रण रेखा पर फैंसिंग के आगे शून्य रेखा के करीब स्थित भारतीय सैन्य चौकियों पर तैनात जवानों ने पर्व को अनोखे तरीके से मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को राखियां बांधीं और मुंह मीठा करवाया।
नियंत्रण रेखा पर शून्य रेखा के करीब पाकिस्तानी सेना की चौकियों के एक दम सामने स्थित भारतीय सैन्य चौकियों पर तैनात जवानों के लिए दिल्ली के कुछ स्कूलों की बच्चियों राखियां भेजी गई थीं, जो एक दिन पहले उनके पास पहुंची थी। परंतु जहां यह जवान तैनात हैं वह क्षेत्र रिहायश से काफी दूर है। इस कारण जवानों शुभ मुहूर्त में एक-दूसरे को राखी बांधी और मुंह मीठा करवाया। इस दौरान उन्होंने पूरे जोश के साथ भारत माता के जयकारे भी लगाए।