{"_id":"692e00c35f7f607cba0c51f2","slug":"poonch-news-namaz-e-zanaja-poonch-news-c-165-1-sjam1004-105104-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: नमाज-ए-जनाजा में पहुंचे विभिन्न समुदायों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: नमाज-ए-जनाजा में पहुंचे विभिन्न समुदायों के लोग
Tue, 02 Dec 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ हवेली विधानसभा क्षेत्र से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक एजाज अहमद जान की मां अतीका जान जो कि मंडी से डीडीसी सदस्य थीं उनका कल देर रात को जम्मू में निधन हो गया था।
सोमवार को दोपहर बाद उनकी पुंछ नगर स्थित मरकजी ईदगाह में नमाज-ए-जनाजा आयोजित की गई। इसमें पुंछ जिले भर से सभी समुदायों के हजारों लोगों ने भाग लेते हुए अतीका जान को अंतिम विदाई दी। नमाज-ए-जनाजा के उपरांत अतीका जान को उनके घर के निकटवर्ती कामसर कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विधायक एजाज अहमद जान की मां के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मौलाना मोहम्मद सैहयद, विश्व हिंदू परिषद नेता निशु गुप्ता और जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह ने उनके सामाजिक और राजनीतिक योग दान की सराहना की। संवाद