{"_id":"68a4eb99090bfaa40f0994b5","slug":"poonch-news-dead-body-found-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-104547-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: नाले में बह गई बच्ची का शव पुलत्स्य नदी से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: नाले में बह गई बच्ची का शव पुलत्स्य नदी से बरामद
Wed, 20 Aug 2025 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में सोमवार दोपहर बाद नाले में बह गई सात वर्षीय बच्ची आसिया कोसर का शव मंगलवार सुबह घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर गांव शींदरा के पास पुलत्स्य नदी से बरामद कर लिया। इसके बाद शव का उपजिला अस्प्ताल सुरनकोट में पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार सुरनकोट तहसील के गांव मड़ा निवासी मुशताक अहमद की सात वर्षीय पुत्री आसिया कोसर परिवार के साथ डोक उमराबन में थी। यहां डोक के पास स्थित नाला उमराबन को पार करते हुए पांव फिसलने से वह नाले में बह गई थी। इसके परिजनों, एसडीआरएफ और पुलिस ने देर रात तक बच्ची की तलाश की। इस बीच सुबह करीब आठ बजे कुछ लोगों ने गांव शींदरा के पास सुरन नदी से बच्ची का शव दिखने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से निकाला। इस बीच बच्ची के परिजनों के पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम एवं कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।