Poonch Mine Blast: जम्मू-कश्मीर के पुंछ एलओसी पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, मेजर और दो जवान घायल
सेना के जवान कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकी कृपान के पास नियमित गश्त पर थे। इस दौरान माइन ब्लास्ट होने से जवान घायल हो गए। तीनों को एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले के मेंढर में नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर में बारूदी सुरंग की चपेट में आने से सेना के मेजर और दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सैन्य चॉपर से एयरलिफ्ट कर सेना के कमान अस्पताल उधमपुर पहुंचाया गया।
घायल 15 डोगरा रेजिमेंट में हैं तैनात
घायलों की पहचान सेना की 15 डोगरा रेजिमेंट के मेजर गुरंग, नायब सूबेदार दलबीर सिंह और हवलदार हुकम सिंह के रूप में हुई है। सेना की तरफ से इस घटना की पुष्टि की गई है। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना की 15 डोगरा रेजिमेंट की अग्रिम चौकी कृपान के पास सेना का एक दल गश्त कर रहा था।
चौकियों में तैनात जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे
गलती से पांव बारूदी सुरंग में पड़ने से हुए विस्फोट में मेजर और दो अन्य जवान घायल हो गए। विस्फोट की आवाज सुन कर आसपास की चौकियों में तैनात जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और तीन को उठा कर पास की चौकी पर पहुंचाया गया।
जहां प्राथमिक इलाज के बाद यूनिट मुख्यालय पहुंचाया, जहां से उन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर भेज दिया गया।