{"_id":"65397ba3bd6a18fb1a0d5949","slug":"poonch-meri-mati-mera-desh-poonch-news-c-165-1-sjam1004-586-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: अमृत वाटिका में महकेगी पुंछ के शहीदों के आंगन की मिट्टी, लहलहाएंगे वीरता के फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: अमृत वाटिका में महकेगी पुंछ के शहीदों के आंगन की मिट्टी, लहलहाएंगे वीरता के फूल
Thu, 26 Oct 2023 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
-मेरी माटी, मेरा देश अभियान...जिले से 17 कलशों में एकत्रित मिट्टी पहुंचाई जाएगी दिल्ली
-समुदायिक भवन पुरानी पुंछ में बलिदानियों को नमन, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला पुंछ के शहीदों के घर की मिट्टी दिल्ली में बन रही अमृत वाटिका में महकेगी। इसमें वीरता के फूल लहलहाएंगे। मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत सभी 17 ब्लॉकों से शहीदों के आंगन से एकत्रित मिट्टी को 17 कलशों में जिला मुख्यालय पहुंचाया गया। अब अमृत वाटिका के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने शहीदों के परिजनों को शाल और हार पहनाकर सम्मानित किया।
नगर पालिका व ग्रामीण विकास विभाग ने बुधवार को पुरानी पुंछ स्थित नगर पालिका के समुदायिक भवन में कार्यक्रम करवाया। एसीडी आबिद हुसैन शाह की अध्यक्षता में करवाए कार्यक्रम में डीडीसी चेयरपर्सन ताजीम अखतर और जिला विकास उपायुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी मुख्य अतिथि थे। रैली रूप में 17 कलशों को जिला विकास उपयुक्त कार्यालय लाया गया। कलशों को डीडीसी चेयरपर्सन ताजिम अख्तर, अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त ग्रामीण विकास विभाग आबिद हुसैन और जिला विकास उपायुक्त यासीन मोहम्मद चौधरी को सौंपा गया। कलश एक स्थान पर रख शहीदों को नमन किया गया। जिला उपायुक्त ने कहा कि बलिदानियों के सम्मान में शहीदों के आंगन की मिट्टी एकत्रित की गई है। कलशों को लेकर 17 लोग जम्मू जाएंगे। वहां से दिल्ली में बन रही अमृत वाटिका के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने शहीदों के परिजनों को शाल और हार पहनाकर सम्मानित किया।
परिजन बोले-अमृत वाटिका बनाना शहीदों का सम्मान
कार्यक्रम में पहुंचे शोपियां में शहीद हुए राइफलमैन औरंगजेब के पिता मोहम्मद हनीफ और कारगिल शहीद हवलदार युगल किशोर शर्मा के भाई राज कुमार शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी प्रधानमंत्री बने थे तो शहीदों के शवों को घरों तक पहुंचाना शुरू करवाया गया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने पहले दिल्ली में इंडिया गेट पर शहीद स्मारक बनवाया। अब हर शहीद के घर की मिट्टी से दिल्ली में अमृत वाटिका बनाना गर्व की बात है। जो सम्मान इस सरकार में शहीदों को मिला है, वह पहले कभी नहीं मिला है