{"_id":"653585757c1f2b93f30f8a76","slug":"poonch-durga-astmi-kangak-pujan-poonch-news-c-165-1-sjam1004-572-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, कंजक पूजन कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, कंजक पूजन कर लिया आशीर्वाद
Mon, 23 Oct 2023 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। दुर्गा अष्टमी पर नगर के अन्य मंदिरों सहित प्राचीन कालिका माता मंदिर में दिनभर दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान भक्तों ने जहां मां महागौरी स्वरूप की पूजा की की वहीं, कंजक पूजन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में दर्शन एवं पूजन किया। इसके अलावा कंजक पूजन कर हलवा पूरी का भोग लगा कर दक्षिणा एवं उपहार भी दिए। कई स्थानों पर कंजक पूजन के लिए लोगों को कन्याओं की तलाश करते हुए भी देखा गया। गौरतलब रहे कि वर्ष में दो आठवें नवरात्रे पर मां के कन्या रूप की पूजा की जाती है। इस दौरान कन्याओं को घर बुलाकर पूजन किया जाता है।