{"_id":"65a6779f110cd42511071258","slug":"poonch-accident-two-soldiers-injured-as-army-vehicle-plunges-into-gorge-in-poonch-jammu-kashmir-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पुंछ में खाई में गिरा सैन्य वाहन, दो जवान गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पुंछ में खाई में गिरा सैन्य वाहन, दो जवान गंभीर रूप से घायल
Tue, 16 Jan 2024 06:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 16 Jan 2024 06:03 PM IST
सार
पुंछ में मंगलवार को सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इससे वाहन में सवार दो जवानों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में मंगलवार को सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इससे वाहन में सवार दो जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग, सेना के अन्य जवान और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों के बाच के लिए अभियान चलाया गया। उन्हें खाई से निकाल कर अस्पताल रवाना किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास कोसलियां क्षेत्र में सेना का पानी का टैंकर अपने गंत्वय की ओर जा रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरा। इससे दो जवान घायल हो गए। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन