फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   polling station

Poonch News: सांबा जिले में 365 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे 388415 मतदाता

विज्ञापन
polling station
सांबा। 353 किलोमीटर में फैले जिले में पहले दो विधानसभा क्षेत्र थे। अब परिसीमन के बाद जिले में तीन विधानसभा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें रामगढ़, विजयपुर और सांबा शामिल हैं। रामगढ़ को अनुसूचित जाति के लिए और विजयपुर व सांबा विधानसभा क्षेत्र को सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है। 2024 की जनगणना के मुताबिक जिले में 388415 मतदाता हैं। इनमें 203832 पुरुष व 184563 महिला मतदाता हैं। जिले की रामगढ़ सीट में 66040 पुरुष, 61970 महिला, विजयपुर में 65571 पुरुष, 59670 महिला, सांबा विधानसभा में 70221 पुरुष, 62923 महिला मतदाता हैं। साथ ही जिले में 2270 दिव्यांग मतदाता हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के 5140 और 100 वर्ष से अधिक आयु के 47 मतदाता हैं।
विज्ञापन

बता दें, सांबा को गत वर्ष 2006 में जिले का दर्जा दिया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में जिले में 76 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें भाजपा के उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा विजयी हुए थे। जिले में कुल 365 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला उपायुक्त सांबा अभिषेक शर्मा के अनुसार चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर सांबा जिले में शांतिपूर्वक चुनाव करवाए जाने के लिए प्रशासन की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। सभी स्कूलों, कालेज व आम लोगों को इवीएम के बारे में जानकारी दी गई है कि कैसे मतदान करना है। छात्रों को भी इस संबंध में जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत है, वह प्रशासन को इस संबंधी बता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed