फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   political news

Poonch News: भाजयुमो की प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया गोलाबारी प्रभावित पुंछ का दौरा

विज्ञापन
political news
पुंछ। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्यांशी राणा ने मंगलवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में प्रभावित पुंछ जिले का दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पुंछ के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह खालसा और अन्य पदाधिकारियों को साथ लेकर पुंछ नगर में पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर शोक प्रकट किया। इसके बाद उन्होंने नगर में पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त घरों, मंदिर, मस्जिद मदरसे और गुरुद्वाराें में पहुंच कर वहां हुए नुकसान का जायजा लिया। इस अवसर पर दिव्यांशी राणा ने कहा कि आज भारतीय सेना ने दुनिया को दिखा दिया है कि अगर कोई हमारी तरफ बुरी नजर से देखेगा तो उसका क्या हश्र होगा। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। वहीं राणा ने कहा कि हमें इस बात का भी गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं और आज केंद्र में ऐसा नेतृत्व है, जो देश की जनता के लिए काम कर रहा है। केंद्र सरकार ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की भी घोषणा कर दी है। सरकार ने सर्वे करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed