फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   politcal news

पहाड़ियों कबीले के लोगों ने मंडी में निकाली धन्यवाद रैली

विज्ञापन
politcal news
पुंछ। मंडी तहसील मुख्यालय पर पहाड़ी कबीला वेलफेयर फोरम की तरफ से शुक्रवार दोपहर धन्यवाद रैली निकाली गई। इसमें पहाड़ी कबीला के लोगों ने जनजाति की सूची में शामिल किए जाने को लेकर केंद्र सरकार विशेष कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

श्री बुड्ढा अमरनाथ मंदिर के पास पहाड़ी वेलफेयर फोरम के बैनर तले लोकेश शर्मा, मोहम्मद जमान, जुगल किशोर, ताज हुसैन मीर, अब्दुल अहद, शाजिया मीर और फारूक अहमद की अगुवाई में सैकड़ों पहाड़ी कबीला के लोग एकत्र हुए। जहां से उन्होंने धन्यवाद रैली निकाली। जो कस्बे के विभिन्न बाजारों से होती हुई मंडी बस अड्डे पहुंची। जहां पर उपस्थित पहाड़ियों को संबोधित करते हुए केंद्र एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व सरकारों के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि जो लोग 70 वर्षों से सत्ता में रहे। उन्होंने कभी पहाड़ियों के साथ न्याय नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा दिया था, उसे पूरा करते हुए हम पहाड़ियों के साथ न्याय किया है। अब हमारी आने वाली पीढ़ियां भी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकेंगी। इस अवसर पर पहाड़ी कबीला के नेताओं ने कहा कि हम इस प्रकार की धन्यवाद रैलियां जिले के हर शहर, हर कस्बे और हर पंचायत में आयोजित करेंगे। ताकि केंद्र सरकार को भी इस बात का पता चले की पहाड़ी कबीला के लोग वफादार हैं बेवफा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed